देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई नाबालिग युवती को देवरी पुलिस ने देवघर के नगर थाना पुलिस के सहयोग से नगर थाना क्षेत्र के बरहमसिया में एक कथित प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रेमी देवरी थाना क्षेत्र के खोजाटोल के सूरज कुमार को गिरिडीह भेज दिया गया है। वहीं युवती को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेजा गया। युवती की मां ने देवरी थाना में आवेदन देकर कहा है कि रविवार को लगभग तीन बजे शौच के लिए घर से निकली थी कि सूरज दोपहिया वाहन पर जबरन बिठाने लगा।
जबतक घर के अन्य सदस्यों को बुलाने गए तबतक आरोपी युवती को लेकर भाग गया। जिस आवेदन के आधार पर देवरी थाना कांड संख्या 273/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद देवरी पुलिस ने रविवार रात देवघर के नगर थाना क्षेत्र के बरहमसिया से युवती को कथित प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/an-absconding-girl-was-caught-with-her-lover-in-deoghar-127763257.html
एक टिप्पणी भेजें