रायपुर की एक बिल्डिंग में मजदूरी करने वाली महिला पर उसके पति ने गर्म सब्जी से भरी कढ़ाही उड़ेल दी। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुका, मजदूरी के पैसों पर विवाद किया और महिला की पिटाई कर दी। पति से परेशान होकर महिला खमारडीह थाने पहुंची और मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अब महिला के पति की तलाश कर रही है।
सतिबाई नाम की महिला ने बताया कि पिछले 9 माह से वो कचना में बन रही एक बिल्डिंग में मजदूरी करती है, पति गोविंद पटेल के साथ वहीं रहती है। सुबह घर पर सब्जी बना रही थी। इतने में पति आया और कहने लगा तूने तेल ठीक से गर्म क्यों नहीं किया, विवाद बढ़ा तो उसने कढ़ाही उसपर उड़ेल दी। इसके बाद मजदूरी के पैसे चुराने का आरोप लगाकर महिला को पीट दिया। महिला का सीना जल गया है, मारपीट की वजह से उसके हाथ और पीठ में चोट आई है। पास के अस्पताल में उसका इलाज भी करवाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/incident-in-khamradih-police-station-area-of-raipur-husband-beat-the-wife-badly-chhattisgarh-domestic-violence-127758254.html
एक टिप्पणी भेजें