रायपुर में एक बार फिर फेसबुक अकाउंट से ठगी की कोशिश सामने आई है। इस बार विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराडे के नाम से किसी ने फर्जी अकाउंट बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर गंगराडे ने फेसबुक पर ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की। दूसरा मामला पुरानी बस्ती इलाके के पार्षद और मेयर इन काउंसिल के मेंबर जितेंद्र अग्रवाल से जुड़ा है। इनकी आईडी को क्लोन करके हैकर्स ने लोगों से रुपए मांगने शुरू कर दिए। इस मामले की शिकायत जितेंद्र अग्रवाल की तरफ सायबर सेल में की गई है।
पुलिस अफसर तक नहीं बचे
आईजी रतन लाल डांगी, आईपीएस विजय अग्रवाल तक की फेसबुक की ऐसी ही क्लोन आईडी बना ली गई। लोगों को ठगने की कोशिश की गई। तीन डीएसपी रैंक के अफसरों की आईडी भी इसी तरह हैक हुई। रायगढ़ जिले के कलेक्टर भीम सिंह की फर्जी आईडी से भी कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में सायबर सेल जांच कर रही है, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/facebook-id-hack-of-chhattisgarh-assembly-principal-secretary-gangarade-127758269.html
एक टिप्पणी भेजें