राजधानी से आज गुजरेंगी प्रमुख शहरों के लिए पांच विशेष ट्रेनें

देशभर में रेलवे ने जो 40 ट्रेनें शुरू की हैं, उनमें से 5 रविवार को सुबह से देर रात तक गुजरेंगी। इनसे रायपुर समेत प्रदेश के यात्रियों को रविवार से सिकंदराबाद, दरभंगा, विशाखापट्टनम, अहमदाबाद एवं भुवनेश्वर के लिए ट्रेनें मिलने लगी हैं। इनका रिजर्वेशन पहले ही शुरू कर दिया गया था। हालांकि पहले दिन के लिए कम सीटें रिजर्व हुई हैं। अफसरों ने बताया कि सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस मंगलवार एवं शनिवार को और दरभंगा-सिकंदराबाद, दरभंगा से गुरुवार एवं शुक्रवार को रवाना होगी।

दोनों ही रूट की ट्रेनें अगले दिन रायपुर पहुंचेंगी। कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस प्रतिदिन दोनों रूट पर चलेगी। भुवनेश्वर-अहमदाबाद, बुधवार को भुवनेश्वर से और शुक्रवार को अहमदाबाद से रवाना होगी। इसी तरह दुर्ग-भुवनेश्वर और खुर्दा-अहमदाबाद भी प्रतिदिन दोनों रूट पर चलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five special trains will pass through the capital today for major cities


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/five-special-trains-will-pass-through-the-capital-today-for-major-cities-127712978.html

Post a Comment

और नया पुराने