पदोन्नति के लिए शिक्षकों का पोस्ट कार्ड अभियान शुरू हुआ

सहायक शिक्षक फेडरेशन के चारामा इकाई द्वारा शनिवार को पदोन्नति की मांग को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत की गई। जिलाध्यक्ष उत्तम सिन्हा तथा ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष गौतम शोरी की उपस्थिति में शिक्षा मंत्री को वरिष्ठता के आधार पर सात वर्ष पूर्ण कर चुके सभी साथियों का प्रधान पाठक तथा उच्च श्रेणी शिक्षक के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने की मांग करते हुए पोस्ट लिखा गया।

जिला अध्यक्ष ने बताया इस अभियान की शुरुआत सातों ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष की नेतृत्व में अभियान चलाया जाएगा। नरहरपुर ब्लॉक में शीतल कुर्रे, दुर्गुकोंदल में ओम शोरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिला टीम ने अंतिम शिक्षक साथी से भी अपील करते हुए कहा पांच मिनट का अतिरिक्त समय निकालते हुए जहां भी हो जैसे भी हो पोस्ट कार्ड अभियान सफल बनाने के लिए प्रेरित किया है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष हितेश शोरी, संयोजक राकेश मंडावी, अरुण मालेकर,ब्लॉक अध्यक्ष गौतम शोरी, राजेंद सोनवानी आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kanker/news/post-card-campaign-of-teachers-started-for-promotion-127717522.html

Post a Comment

और नया पुराने