जिले में अवैध रेत के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को भी खनिज विभाग द्वारा कोंटा के ग्राम फंडीगुड़ा में दबिश देकर टी विजेंद्र सिंह द्वारा किए गए अवैध रेत भंडारण पर जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की गई। शबरी नदी से खोदकर लगभग 1500 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की गई। 2 लाख 25 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।
खनिज अधिकारी ने बताया कि ग्राम फंडीगुड़ा के खसरा नंबर 217 रकबा 0.765 हेक्टेयर पर टी विजेंद्र सिंह को 3 वर्ष के लिए 6 मार्च 2019 से 5 मार्च 2022 तक अस्थाई भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत है, लेकिन उनके द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के बाहर खसरा नंबर 263, 265, 267 एवं 268 के लगभग 1.2 हेक्टेयर क्षेत्र पर रेत का अवैध रूप से भंडारण किया गया था, जिस पर जब्ती की कार्रवाई की गई।
अवैध भंडारण के लिए टी विजेन्द्र पर छग खनिज नियम 2009 और एमएमडीआर एक्ट 1957 के तहत कार्रवाई कर उन पर 2 लाख 25 हजार रुपए का
अर्थदंड लगाया गया है।
कलेक्टर बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में अवैध परिवहन के 12 प्रकरणों में अब तक 92 हजार रुपए का अर्थदंड वसूली गई है। वहीं अवैध भंडारण की इसके पहले दो प्रकरणों में 1 लाख 65 हजार का अर्थदंड लगाया गया था। कलेक्टर चंदन कुमार ने जिले में रेत के अवैध कारोबार के मामले में अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/sukma/news/illegal-sand-seized-fined-225-lakh-127717520.html
एक टिप्पणी भेजें