जेल बाड़ा इलाके में पुलिसवाले पर जानलेवा हमला, उसुर ब्लॉक में एक जवान की पेड़ से लटकी मिली लाश

बीजापुर जिले में रविवार को दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामले पुलिस से जुड़े हैं। एक केस में पुलिस जवान पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया है।दूसरे मामले में एक जवान के खुदकुशी करने की बात पता चल रही है। दोनों ही मामलों में जिले के एसपी कमलोचन कश्यप ने जांच के आदेश दिए हैं। थानों की टीम को एक्टिव कर घटना की अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं और अहम पहलू की जांच हो रही है।


केस- 1
बीजापुर के जेल बाड़ा इलाके में सुबह सड़क पर पुलिस का जवान गिरा पड़ा मिला। उसके शरीर से खून बह रहा था। सड़क पर भी खून बिखरा पड़ा था। जवान का नाम लच्छू मंडावी है, यह डीआरजी में पदस्थ है। किसी ने धारदार हथियार से इसका गला रेतने की कोशिश की और भाग गया। पहले खबर नक्सली हमले की आई, मगर पुलिस के मुताबिक यह मामला पुरानी रंजिश का है। एसपी ने कहा कि देर शाम आरोपियों का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, जवान की स्थिति गंभीर है, उसे हैलीकॉप्टर की मदद से रायपुर भेजा जा सकता है।

केस- 2

फोटो खुदकुशी करने वाले जवान की है। बीजापुर के जंंगल में इसकी लाश बरामद की गई है।
फोटो खुदकुशी करने वाले जवान की है। बीजापुर के जंंगल में इसकी लाश बरामद की गई है।

दूसरी घटना जिले के उसुर ब्लॉक की है। यहां जंगल में अजमेरा किशोर नाम के पुलिस जवान का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीण जब जंगल के पास से गुजर रहे थे तो शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। यहां जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात था। जवान भोपालपट्‌टनम निवासी है। कोट्‌टापाल इलाके में इसका शव पेड़ पर गमछे से बने फंदे से लटका मिला। जवान ने खुदकुशी क्यों की, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। ना ही किसी तरह का सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। जवान के सहकर्मी और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो बीजापुर की है। काफी देर तक जवान इसी अवस्था में पड़ा रहा। इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ बताया जा रहा था, हालांकि ऐसा नहीं है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/a-soldier-was-attacked-with-a-knife-in-bijapur-suicide-by-a-policeman-in-the-forest-of-kottapal-bijapur-naxal-chhattisgarh-bijapur-police-sp-127714954.html

Post a Comment

और नया पुराने