सोमवार की शाम रायपुर के अजय जॉन नाम के व्यक्ति ने रायपुर एम्स से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव किया। इस वीडियो में अजय रोते हुए बता रहे हैं कि उनके पिता की तबीयत बिगड़ती गई थी, लेकिन वार्ड में उन्हें देखने कोई नहीं आया। कुछ देर संघर्ष के बाद उनके पिता कोरोना से जंग हार गए। अजय ने अपने पिता को तबियत बिगड़ने पर उन्हें 9 सितंबर को एम्स में भर्ती कराया था। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया, लेकिन हालत नहीं सुधरी। आरोप लगाया कि कमरा बाहर से बंद था। उनके पिता दरवाजा पीट रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सुना। जिम्मेदार कुछ भी क्लियर बताने की बजाय गोल-मोल करते रहे। वहीं एम्स प्रबंधन का कहना है कि उपचार में कोई लापरवाही नहीं की गई है। एम्स के पीआरओ शिव शर्मा ने बताया कि मरीज को 9 सितंबर को एडमिट किया गया तो लक्षण नहीं थे, इसलिए उन्हें आइसोलेशन में रखा गया था। इसके बाद तबियत बिगड़ी तो आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/father-was-suffering-in-aiims-kovid-ward-but-doctors-did-not-even-see-died-video-of-son-viral-on-social-media-127723633.html
एक टिप्पणी भेजें