राज्य सरकार की ओर से निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज के लिए शुल्क तय करने के बावजूद राजधानी के कई अस्पतालों से ज्यादा शुल्क लेने की शिकायतों के बाद संभाग कमिश्नर ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर कहा है कि ऐसे अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई करें।
कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने चिट्ठी में लिखा है कि आम लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से यह शिकायत लगातार आ रही है कि निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से नहीं हो रहा है। गंभीर मरीजों की मौत के बाद उनके शवों को लेकर भी कहासुनी हो रही है।
सही मोबाइल नंबर और पता देने का किया अनुरोध
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट करवाने वालों को सही मोबाइल नंबर व पता देने का अनुरोध किया है। अधिकारियों का कहना है कि कई लोग संकोच व डर के कारण गलत मोबाइल नंबर या अधूरा पता देते हैं। इससे रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संपर्क करने में परेशानी होती है। ऐसे लोग खुद को खतरा में डाल रहे हैं साथ ही परिजनों व पड़ोसियों के लिए भी खतरा है। जल्दी इलाज न होने पर ऐसे लोगों से संक्रमण फैल सकता है। इन दिनों होम आइसोलेशन की भी सुविधा है। ऐसे में लोगों को सही मोबाइल नंबर व पता देकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/administration-strict-on-complaints-of-high-recovery-in-kovid-treatment-127726614.html
एक टिप्पणी भेजें