राजधानी में बाइक चोरी का गिरोह फूटा, 10 गाड़ियां जब्त

राजधानी में डेढ़ साल से पुलिस की नाक में दम करने वाले बाइक चोर गिरोह का बुधवार को खुलासा हुआ है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 10 मोपेड-बाइक जब्त हुई हैं। चाेरी की गाड़ियों को शहर की पार्किंग में छिपाकर रखा गया था। गिरोह में एक मैकेनिक है, जो गाड़ियों की जानकारी देता था। सायबर सेल की मदद से राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ लिया है।
टीआई विशाल कुजूर ने बताया कि महावीर नगर का जतिन तलरेजा (21) गिरोह का सरगना है, जो चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। वह अपने साथी प्रेमराज साहू उर्फ राजा के साथ मिलकर बाइक-मोपेड की चोरी करता था। राजा अमलीडीह के एक गैरेज में मैकेनिक है। वहां आने वाली गाड़ियों को बनाने के बाद उसे घर तक छोड़ने जाता था। इस दौरान वह रेकी करता था। जो लोग घरों के सामने गाड़ी पार्क करते थे, राजा ऐसे गाड़ियों की फोटो और लोकेशन जतिन को देता था। उसके बाद रात में जाकर जतिन मास्टर चाबी से वहां खड़ी बाइक या मोपेड की चोरी करता था। वह चोरी की गाड़ियों को तुरंत नहीं बेचता था और उसे पार्किंग में छिपाकर रखता था। मामला शांत होने का इंतजार करता था। लॉकडाउन में उसे पैसों की जरूरत थी और उसे ग्राहक नहीं मिल रहे थे। तब उसने सुमीत माटा से संपर्क किया। माटा से चोरी की गाड़ी बेचने की बात कही और अपने पास मोपेड-बाइक मंगा लिया।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पास से 10 मोपेड और बाइक जब्त किया गया है। गाड़ियों के मालिकों को इसकी सूचना दी गई है कि वे कोर्ट के माध्यम से अपनी गाड़ियां ले जाएं।
राजधानी में रोज दो गाड़ियों की चोरी
राजधानी में रोज दो बाइक-मोपेड की चोरियां हो रही है। ज्यादातर भीड़भाड़ और सार्वजनिक जगह से गाड़ियों को चोरी की जा रहा है। गाड़ी चोरी की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bike theft broke out in the capital, 10 vehicles seized


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/bike-theft-broke-out-in-the-capital-10-vehicles-seized-127726618.html

Post a Comment

और नया पुराने