कांग्रेस नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव, कलेक्टर होम आइसोलेशन में

शनिवार की रात को आई रिपोर्ट और रविवार को हुई जांच में जिले भर में 29 नए मरीजों की पहचान हुई है। सबसे अधिक 12 संक्रमित पत्थलगांव में मिले हैं। इसके अलावा मनोरा में 2 कुनकुरी में 2 व बगीचा में 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जशपुर नगरीय इलाके में सीआरपीएफ के 3 जवान संक्रमित मिले हैं। पत्थलगांव में कुछ नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जशपुर में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि रिपोर्ट आने के 2 दिन पहले ही यह नेता जशपुर पहुंचकर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से मिले थे।

इससे कलेक्टर के होम आइसोलेशन में जाने की बात कही जा रही थी। कलेक्टर ने बताया कि करीब 3 मिनट तक उनके साथ इन नेताओं की बैठक हुई थी और इस दौरान पर्याप्त डिस्टेंसिंग बनी हुई थी। साथ ही सबने मास्क भी पहन रखा था। शनिवार और रविवार को मिले नए मरीजों को कोविड-केयर सेंटर और कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

लॉकडाउन की अफवाह कार्रवाई होगी : कलेक्टर

कोरोना पॉजिटिव मिलने से शहर में एक बार फिर लॉकडाउन लगने की अफवाह फैलने लगी है। कलेक्टर महादेव कावरे ने कहा कि जशपुर जिले में पूर्ण लॉकडाउन की अफवाह गलत है। उन्होंने कहा कि जिन विकासखंड और ग्राम पंचायत में कोरोना पाजिटिव निकले हैं, सिर्फ उन्हीं जगह को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है । वहां लोगों की सुविधा को देखते हुए दूध रसोई गैस मेडिकल दुकानें पेट्रोल पंप चालू रहेंगे।

12 सितंबर तक इन्हें बनाया कंटेनमेंट जोन

कलेक्टर ने कांसाबेल के ग्राम पंचायत कांसाबेल मे 9 नोवल कोराना संक्रमित मिलने पर गांव के संपूर्ण परिसर को 12 सितम्बर रात्रि 11ः59 तक के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसमें ग्राम पंचायत कांसाबेल के उत्तर दिशा में तहसील कार्यालय, उत्तर-पूर्व दिशा में शांतिनगर, उत्तर-पश्चिम दिशा में संतोषी नगर, दक्षिण दिशा में मधुवन काॅलोनी, दक्षिण-पूर्व दिशा में सलिया टोली, दक्षिण-पश्चिम दिशा में सरईटोली बस्ती, पूर्व दिशा में डण्डाजोर चौक एवं पश्चिम दिशा में बिजली ऑफिस तक कंटेनमेंट बनाया गया है।

कन्टेनमेंट जोन में अत्यावश्यक वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति तथा स्वास्थ्यगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर जोन में जाने या आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट क्षेत्र के निवासी बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगें। पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। क्षेत्र में सभी दुकानें, आॅफिस, एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले आदेश पर्यन्त तक बंद रहेेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/congress-leaders-report-positive-collector-in-home-isolation-127693818.html

Post a Comment

और नया पुराने