कुनकुरी के ‘संकल्प’ संस्थान में 36 छात्रों को मिलेगा प्रवेश

जिले के होनहार छात्रों को सफलता दिलाने के लिए अब कुनकुरी में भी संकल्प शिक्षण संस्थान शुरू किया जा रहा है। इसका संचालन सलिहाटोली स्थित शासकीय भवन में होगा। संस्थान में स्टूडेंट्स को 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में लाने के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाएगी। इससे उन्हें आईआईटी, एनआईआई,नीट मेडिकल जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी करने सुविधा मिलेगी।

कुनकुरी में संकल्प शिक्षण संस्थान खोलने की मांग संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यूडी मिंज ने की थी। कलेक्टर महादेव कावरे ने जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत को इसकी जानकारी दी तो मंत्री ने संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में शुरू करने के लिए खनिज न्यास निधि से शुरू करने की अनुमति दे दी। यह संस्थान आवासीय होगा, जिसमें अभी 18-18 बालक और बालिकाओं को अलग- अलग रहने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी एन कुजूर ने बताया कि संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी का संचालन जिला प्रशासन द्वारा गठित संचालन समिति करेगी। साथ ही शिक्षण, मूल्यांकन व्यवस्था और शिक्षण तकनीक संकल्प जशपुर के मार्गदर्शन में होगा, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता संकल्प जशपुर से भी बेहतर हो सके। शैक्षणिक स्टाफ की पदस्थापना के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नौंवी में प्रवेश के लिए आए 700 आवेदन

संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया है कि इस वर्ष 9 वीं मे 36 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर मे पूरे जिले से 8वीं पास स्टूडेंट्स से आवेदन मंगाए गए थे, जिसमें 700 से अधिक आवेदन मिले है। एडमिशन प्रवेश परीक्षा से देना था, पर वर्तमान में कोविड 19 संकट के कारण परीक्षा नहीं कराई जा सकी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर लिस्ट तैयार की जा रही है और प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इससे 66 स्टूडेंट्स को प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें 30 बच्चे संकल्प जशपुर में तथा 36 बच्चे संकल्प कुनकुरी में लिए जाएंगे।

10 दिन में भवन में हाेगी सारी व्यवस्था

संकल्प संस्थान कुनकुरी को शुरू करने के लिए संसदीय सचिव, विधायक कुनकुरी यूडी मिंज, डीईओ एन कुजूर, संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। संस्थान सलिहाटोली में स्थित शासकीय भवन में संचालित होगा, जिसमें भवन, शौचालय, कक्षा कमरे, लाइब्रेरी, भोजन मेस आदि की व्यवस्था की जा रही है।काम 10 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
36 students will get admission in 'Sankalp' institute of Kunkuri


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/36-students-will-get-admission-in-sankalp-institute-of-kunkuri-127693811.html

Post a Comment

और नया पुराने