मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर से विमान सेवा शुरु होने के बाद न्यायधानी बिलासपुर को हवाई नक्शे में लाने में जुट गए हैं। सीएम बघेल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर बिलासपुर को देश के मेट्रोपोलियन सिटी दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता हवाई रूट से जोड़ने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तरी क्षेत्र का प्रमुख वाणिज्यिक व व्यावसायिक केंद्र है। यहां साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे का जोन मुख्यालय है। साथ ही यह विद्युत उत्पादन के महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक है। बिलासपुर के पास सीपत में एनटीपीसी समेत पड़ोसी जिले जांजगीर-चांपा व कोरबा में कई विद्युत उत्पादन संयत्र संचालित हैं।
इसके अलावा बिलासपुर के आस-पास कई औद्योगिक क्षेत्र हैं जिनकी राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूूर्ण भागीदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बिलासपुर को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे मेट्रोपोलियन सिटी से हवाई सेवा के जरिए जोड़ दिया जाता है तो इससे रीजनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार, व्यवसाय, पर्यटन, स्वास्थ्य तथा सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/cm-baghel-wrote-letter-to-puri-connecting-bilaspur-with-delhi-mumbai-and-kolkata-air-routes-127745057.html
एक टिप्पणी भेजें