डीयू में एडमिशन के लिए बढ़ाई तारीख, अब 15 तक लिया जा सकेगा प्रवेश

हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग में कॉलेज प्रवेश के लिए तिथि में बढ़ोत्तरी की गई है। पहले 30 सितंबर तक एडमिशन के लिए अंतिम तिथि घोषित की गई थी। इसे बढ़ा दिया गया है। अब 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन एडमिशन लिया जा सकता है। शासन के निर्देश पर यूनिवर्सिटी द्वारा इसे लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है।
यूनिवर्सिटी के तहत 14 सरकारी व अन्य निजी कॉलेज हैं। इन कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के चलते लोगों द्वारा अब तक प्रवेश को गंभीरता से नहीं लिया गया है। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी ने तिथि में बढ़ोत्तरी की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्राचार्यों के पास 15 अक्टूबर तक और कुलपति के पास विशेष अनुमति के साथ 22 अक्टूबर तक प्रवेश लिया जा सकेगा। डीयू की कुलपति द्वारा इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। इसे वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया हैै।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/durg/news/extended-date-for-admission-in-du-admission-can-now-be-taken-till-15-127769360.html

Post a Comment

और नया पुराने