दुर्ग को भिलाई शहर से जोड़ने वाले ठगड़ा बांध फ्लाई ओवर का निर्माण जनवरी 2019 में शुरू हुआ। कार्य एजेंसी को 18 महीने में काम पूरा करने का समय दिया गया। जुलाई महीने में काम पूरा होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते काम अटक गया। एक बार पुन: काम ने रफ्तार पकड़ी है। दिसंबर 2020 तक कार्य पूर्ण होने का दावा किया जा रहा। बुधवार को दल्ली-दुर्ग रेल लाइन पर ब्लॉक लिया गया। वहीं जेल तिराहा से रुआबांधा की तरफ आवाजाही 3 घंटे तक बाधित रही। रेलवे द्वारा पांच गर्डर लगाने का काम किया।
- 42 करोड़ की लागत 33 पिलर पर बनाए गए।
- 1009 मीटर लंबाई चौड़ाई 13 मीटर।
- 185 अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया गर्डर लॉचिंग।
- 18 महीनों में पूरा होना है काम।
- 90 एलईडी लगाई जाएगी ब्रिज पर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/durg/news/fly-over-will-be-ready-by-december-127769357.html
एक टिप्पणी भेजें