बालोद के 18 वार्ड कोरोना की चपेट में, यहां अभी 195 मरीज

बालोद शहर का अधिकांश वार्ड कोरोना की चपेट में आ गया है। बावजूद लोग अब भी बेपरवाह है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है कि अनलॉक होने के बाद लोग मास्क नहीं लगा रहे है और चौपाटी, दुकानों में ऐसी ही पहुंच रहे है। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे है।

दुकानदार, व्यापारी भी ज्यादा ग्राहकी के चक्कर में संक्रमण को बढ़ावा दे रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 18 वार्डों में मरीज मिल चुके है। जुलाई में जवाहर पारा में पहला केस मिला था। इसके 32 दिन बाद नयापारा वार्ड में 2 सगे भाई संक्रमित हुए। इसके बाद से शहर के विभिन्न वार्डों में संक्रमितों के मिलने का दौर चलता रहा। जो आज भी जारी है।

बालोद के अलावा सरकारी संस्थानों में 60 से ज्यादा मरीज: बालोद शहर के वार्डों के अलावा जिला अस्पताल, कलेक्टोरेट, जिपं सहित अन्य सरकारी संस्थानों में ही 60 से ज्यादा मरीज मिल चुके है।

एहतियात जरूरी: सिंधी कॉलोनी और आमापारा क्षेत्र अधिक संवेदनशील

सिंधु भवन में शिविर लगा, लोग खुद पहुंचे

वर्तमान में सिंधी कॉलोनी, आमापारा, गंजपारा, शिकारीपारा सहित आसपास वार्ड में ज्यादा केस मिल रहे है। सिंधी कॉलोनी के पंकज आहुजा ने बताया कि सिंधु भवन में 30 सितंबर को शिविर में कोरोना जांच कराने कई लोग स्वेच्छा से पहुंचे थे। जिसके बाद यहां केस मिल रहे है। 30 सितंबर से पहले भी यहां केस मिले थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार केस मिलते जा रहे है। इसलिए मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे है।

82 नए मरीज मिले, 3 दिन में 276 संक्रमित

शनिवार को शाम 7 बजे तक जिले में कोरोना के 82 नए मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने की है। इस तरह अक्टूबर के 3 दिन में 276 संक्रमित मिल चुके है। 14 मई से अब तक 2 हजार 635 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। 1750 से ज्यादा लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

एक्सपर्ट व्यू- मास्क लगाना जिम्मेदारी समझें इसके बिना हम सुरक्षित ही नहीं रह सकते

रिटायर्ड सीएमएचओ एकेएस रात्रे ने बताया कि मास्क लगाना सभी अपनी जिम्मेदारी समझें। जो नहीं समझ रहा है, उसी के कारण ही केस बढ़ते ही जा रहे है। सावधानी ही बचाव है। इसके बिना कोरोना से बच नहीं सकते। मास्क नहीं लगाकर हम खुद की जान जोखिम में डाल रहे है। शासन, प्रशासन, अखबारों, चैनलों के माध्यम से भी कोविड को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है बावजूद लोग नजरअंदाज कर रहे है। कहीं न कहीं मास्क न लगाने के कारण ही केस बढ़े है क्योंकि संपर्क में आने से स्थिति बिगड़ती जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
18 wards of Balod hit by Corona, 195 patients here


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/18-wards-of-balod-hit-by-corona-195-patients-here-127778809.html

Post a Comment

और नया पुराने