कोरोना संक्रमित दल्ली के अर्जीनवीस की मौत

कोरोना संक्रमण सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे दल्लीराजहरा के अर्जीनवीस बीएल धनकर (47) की मौत भिलाई के निजी अस्पताल में हो गई। जिसकी पुष्टि नगर पंचायत चिखलाकसा के अफसरों व कर्मचारियों ने की है। निजी अस्पताल से कॉल आया था। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को चिखलाकसा मुक्तिधाम में किया गया। बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसर इससे अनजान है। डौंडी के बीएमओ डॉ. एन. ठाकुर का कहना है कि एक और मौत होने की जानकारी मुझे नहीं है। सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम भी इस संबंध में कुछ कहना नहीं चाह रहे है। जानकारी अनुसार मृतक पुराना नगर पालिका दल्ली क्षेत्र में काम करता था। कुछ दिन पहले एआरटी किट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिवार के साथ बीएसपी क्वार्टर में रहता था। मृतक के पिता चिखलाकसा में रहते है।

प्लेसमेंट कर्मचारी की रिपोर्ट निगेटिव आई

शनिवार को अफवाहें फैल गई थी कि नगर पंचायत चिखलाकसा में पदस्थ प्लेसमेंट कर्मचारी की मौत कोरोना से हुई है। जबकि ऐसा नहीं है। यहां पदस्थ देवनाथ मारकंडेय (58) की मौत एक अक्टूबर को हुई थी। अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन अनुसार किया गया था। मौत के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। आरटीपीसीआर में जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/corona-infected-dallis-argenavis-died-127778812.html

Post a Comment

और नया पुराने