राजनांदगांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दो लोगों की जान चली गई और करीब 13 लोग झुलस गए हैं। हादसा चिचोला चौकी थाना इलाके में हुआ। दरअसल, मछुआरों के एक कैंप पर आकाशीय बिजली गिरने की वजह से यह घटना हुई। मंगलवार सबुह लाल माटी जलाशय के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। आसपास के ग्रामीण चीख सुनकर मौके पर आए तो सामने तबाही का मंजर था। मछुआरों का सामान बिखरा हुआ था और शरीर झुलसा हुआ। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने आम लोगों की मदद से झुलसे हुए मछुआरों का रेस्क्यू किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुलाया गया। मगर रास्ता खराब होने की वजह से घटनास्थल तक एंबुलेंस नहीं आ सकी। करीब 500 मीटर दूर तक स्ट्रेचर के सहारे घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। सभी घायलों को छुरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
रामपुर खातूटोला इलाके में मछुआरे कैंप लगाकर रुके हुए थे। इलाके में सुबह से ही मुसलाधार बारिश हो रही थी। इस मौसम में मछलियां बड़ी तादाद में पकड़ी जाती हैं, इसलिए मछुआरों ने डेरा डाला था। मगर हादसे की वजह से अब स्थिति भयावह है। मृतकों और घायलों के नाम-पते की जानकारी पुलिस जुटा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/two-killed-as-lightning-strike-accident-today-in-chhattisgarh-rajnandgaon-127785837.html
एक टिप्पणी भेजें