प्रदेश के ज्यादातर शहरों से अब पूर्ण लॉकडाउन हट गया है। ऐसे में बीते 15 दिन से बंद रही, यात्री बस सेवा प्रारंभ हो गई है। लेकिन इस बार भी कम ही संख्या में यात्री बस चल रही है। विगत दो दिन से कवर्धा-बिलासपुर मार्ग पर केवल एक ही बस चल रही है। लेकिन यात्री नहीं मिलने के कारण डीजल का खर्च भी नहीं निकल पा रहा।
शनिवार को कवर्धा से बिलासपुर जा रही बस में 4 सवारी बैठे हुए थे। बस के कंडक्टर ने बताया कि उन्हें कवर्धा से 4 सवारी मिले हैं,जिसमें से दो बिलासपुर के हैं व दो सवारी मुंगेली तक हैं। उन्होंने बताया कि पंडरिया से उन्हें एक भी सवारी नहीं मिले। बिलासपुर के लिए दो बसें चल रही है। पंडरिया से रायपुर के लिये भी मुंगेली व बेमेतरा होते हुए बस चालू हो चुकी है। लेकिन बसों में सवारी नहीं मिलने के कारण बसे कब तक चलेंगी यह निश्चित नहीं है।
कोरोना ने बदला सफर का तरीका: कोरोना के भय के चलते लोग सार्वजनिक बसों में आना-जाना नहीं कर रहे हैं। अधिकांश लोग तो इस मामले आत्मनिर्भर हो गए हैं। टैक्सी भी ले रहे हैं। 10 के बाद बढ़ेगी बसों की संख्या: बस मालिक संघ के जिला अध्यक्ष करन बंजारे ने बताया कि वर्तमान में बस की संख्या बहुत कम है। लॉकडाउन से पहले से कवर्धा से सभी रूट में करीब 150 से अधिक बसे चला करती थी।
लेकिन अब वाहन की संख्या 10 से भी कम है। दूसरे शहरों में लॉकडाउन हटने के बाद बस का संचालन फिर से किया गया है। फिर भी यात्री नहीं मिलने के कारण डीजल का खर्च नहीं निकल पा रहा है। आने वाले 10 अक्टूबर के बाद बस की संख्या बढ़ जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kawardha/news/3-on-raipur-route-only-one-bus-left-for-nandgaon-127778835.html
एक टिप्पणी भेजें