राष्ट्रीय तितली के चुनाव के लिए अब सोशल मीडिया का जिले में जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। लोग राष्ट्रीय तितली चुनने के लिए कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभयारण्य में मिली 3 तितलियों कॉमन जेज़बेल, ऑरेंज ओकलीफ व कॉमन नवाब की न सिर्फ जानकारी साझा कर रहे हैं, बल्कि एक-दूसरे को इन्हें वोट देने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया में इन्हें वोट देने के लिए लिंक साझा किए जा चुके हैं। शनिवार को भारतीय सिविल लेखा सेवा की अधिकारी विमला नावरिया समेत सुप्रीता विजय, डॉ. ऋतिका दीप गुप्ता, पंडरिया एसडीएम प्रकाश टंडन, जनसंपर्क के सूचना सहायक गुलाब डड़सेना, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के एमडी भूपेन्द्र सिंह ठाकुर व सहायक कोषालय अधिकारी मिर्जा इश्तियाक अहमद बेग आदि ने तितलियों को वोट दिए।
राष्ट्रीय तितली का चुनाव
विभिन्न संगठन वोट देने कर रहे अपील
भोरमदेव अभयारण्य में मिली तितलियों को राष्ट्रीय तितली बनाने के लिए जिले के अलग-अलग संगठन वोटिंग के लिए लगातार अपील कर रहे हैं। शनिवार को दिनभर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर ये सूचनाएं साझा की जाती रहीं। पीयूष सिंह ठाकुर ने बताया कि लिंक के जरिए तितलियों को वोट देना बहुत आसान है, इसे कोई भी अपने मोबाइल के जरिए वोट दे सकते हैं। आप अपने मोबाइल पर https://ift.tt/3iysjmm से लिंक के जरिए वोट दे सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kawardha/news/people-are-encouraging-each-other-to-choose-kabirdhams-butterfly-through-social-media-127778844.html
एक टिप्पणी भेजें