ब्लॉक स्तरीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 6 अक्टूबर की दोपहर 12 से 1 बजे तक किया गया है। इसके पहले चरण में जशपुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला के 5वीं के बच्चे भाग लेंगे। जशपुर बीईओ एमजीयू सिद्दकी ने बताया कि अभी कोरोना काल में स्कूल बंद है एवं मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई हो रही है। इसलिए बच्चों को नवाचार द्वारा शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे होगी प्रतियोगिता
स्पर्धा में भाग लेने शिक्षकों को गूगल फॉर्म दिया है। स्पर्धा 1 घंटे की होगी, जिसमें 5वीं स्तर के सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी के 50 प्रश्न 100 अंक के होंगे। परीक्षा का लिंक तय वाट्स एप ग्रुप में भेजा जाएगा। शिक्षक रवि गुप्ता ने बताया कि ऐसा मॉडल सेट किया है कि उत्तर सबमिट करने के कुछ सेकंड के बाद सीधे परीक्षा प्रभारी शिक्षक के ईमेल आईडी में बच्चे का प्रमाण पत्र चला जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/block-level-online-quiz-competition-for-6th-students-on-6th-127778799.html
एक टिप्पणी भेजें