कुछ दिन पहले आरक्षक एसाईया मिंज के ड्यूटी से लौटने के दौरान ग्राम चांपा टोली एनएच 43 में हादसे का शिकार बनकर गंभीर रूप घायल हो गए थे। तब वहां उपस्थित वनरक्षक अनिल कुमार एक्का एवं दिलीप नायडू ने इसकी जानकारी हाइवे पेट्रोलिंग टीम को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने घायल आरक्षक को तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया, जिससे घायल आरक्षक एसाईया मिंज की जान बच गई।
शनिवार को एसपी बालाजी राव ने अच्छे नागरिक का परिचय देने वाले दोनों वन रक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने लोगों से अपील की है कि जब भी सड़कों पर किसी प्रकार की दुर्घटना हो तो अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए घायलों की मदद करते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाएं ताकि उनकी जान बच सके। वर्तमान में झरगांव, थाना जशपुर से खटंगा, थाना दुलदुला के बीच किसी प्रकार की रोड एक्सीडेंट होने पर या यातायात बाधित हो या अन्य कानून व्यवस्था निर्मित होने की संभावना हो तो कंट्रोल रूम जशपुर के मोबाइल नंबर 9479193699 एवं हाइवे पेट्रोलिंग के मोबाइल नंबर 9479192474 से तत्काल इसकी सूचना दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/with-the-help-the-life-of-the-constable-was-saved-so-two-forest-guards-were-honored-127778796.html
एक टिप्पणी भेजें