झारखंड और राजस्थान के बॉर्डर के जंगलों में बैठकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया। राजस्थान के अलवर जिले के कुख्यात ठग बोरिया बास पाटा निवासी 28 वर्षीय असलम खान और कालाघाटा निवासी 29 वर्षीय साकिर खान ओएलएक्स में आर्मी का जवान बनकर अपना बुलेट, इनोवा, मोबाइल सस्ते दामों में बेचने का झांसा देते थे।
लोगों को भरोसा हो इसलिए आर्मी के फर्जी आईडी, बटालियन का प्रमाणपत्र और कैंटीन कार्ड बनाकर लोगों को ठगने का काम करते थे। 29 जुलाई को बहेराभाठा (देवरी) निवासी डोमन लाल ओएलएक्स में सस्ते दाम में मोबाइल देख कर इन ठगों के झांसे में आकर 36 हजार रुपए गंवा बैठा। इसके बाद उसने देवरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनके रिपोर्ट के बाद ही दोनों आरोपी को स्पेशल टीम के प्रभारी टीआई कुमार गौरव साहू की टीम ने गिरफ्तार किया।
अलग-अलग बैंक अकाउंट से लेनेदन: एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि आरोपियों के पास से जब्त किए गए अलग-अलग बैंक अकाउंट से 6 माह में 50 लाख रुपए तक लेन देन का खुलासा हुआ है। यह आरोपी पूरे देश भर के लोगों से ठगी करते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/become-a-soldier-of-army-rs-50-lakh-in-6-months-cheated-arrested-2-gang-accused-127778819.html
एक टिप्पणी भेजें