शनिवार को गुंडरदेही के वरिष्ठ भाजपा नेता भरत साहू के बेटे कुलदीप उर्फ सोनू साहू (21) सहित चार आरोपियों को गुंडरदेही पुलिस ने हाफ मर्डर के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले रात 10 बजे गुंडरदेही के धमतरी चौक में कुलदीप अपने दो दोस्त नेवईभाठा निवासी 22 वर्षीय नेमीचंद उर्फ पप्पू, देवेंद्र साहू, उमरपोटी उतई निवासी 23 वर्षीय आशीष साहू के साथ बीच रोड में गाड़ी खड़ा कर बैठा था।
इसी दौरान धमतरी जा रहे दुर्ग सुभाष नगर निवासी मनीष सिंह व कुथरेल निवासी लोकेंद्र देशमुख कार हटाने के लिए हार्न दे रहे थे। जिससे आगबबूला हो उठे कुलदीप लोहे के राड से मनीष सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह देख साथ बैठे लोकेंद्र भागते हुए थाना पहुँचा। जिसके बाद पुलिस वाहन से मनीष को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर चोंटें आने की वजह से दुर्ग रेफर किया गया। धारा 307 में कार्रवाई की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/hooliganism-of-bjp-leaders-son-stopped-car-rider-hit-with-iron-rod-gambhir-arrested-with-3-friends-127778815.html
एक टिप्पणी भेजें