केन्द्र सरकार के बनाये कृषि संबंधित तीनों कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के 16 लाख 54 हजार 532 लोगों के हस्ताक्षर लेकर ज्ञापन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास भेजा है। एआईसीसी 19 नवंबर को देशभर के किसानों से करवायें गये ऐसे हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपेगी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया को किसान, खेत, मजदूर, मंडी समितियों, पशुधन बाजार समितियों में राज्य में कराए गये हस्ताक्षरों की जिलेवार रिपोर्ट सौंपा।
कांग्रेस ने इन कानूनों के खिलाफ पूरे प्रदेश में एक महीने तक हस्ताक्षर अभियान के साथ धरना, प्रदर्शन, जनजागरण अभियान चलाया था। हस्ताक्षर अभियान 2 अक्टूबर से शुरू हुआ।
पिछले एक सप्ताह में इन्हें विभिन्न जिलों से प्रदेश मुख्यालय भेजा जा रहा था। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन का संकलन पूरा होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने इसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंप दिया।
इस एक महीने के अभियान में भी कांग्रेस हस्ताक्षर का तय किया हुआ लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को 20 लाख लोगों के हस्ताक्षर कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
कानूनों को बेनकाब किया
पीसीसी संचार विभाग के सुशील आनंद शुक्ला का कहना है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच कृषि कानून से होने वाले नुकसान तथा देश की खेती को पूंजीपतियों का सौपने के षड़यंत्र को बेनकाब किया है।
सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, हस्ताक्षर अभियान के दौरान किसानों में केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आक्रोश स्पष्ट दिख रहा था।
जांजगीर-चांपा जिले से सबसे अधिक हस्ताक्षर
किसान कांग्रेस की सूची के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले से एक लाख 21 हजार 500 लोगों के हस्ताक्षर लिये गये हैं। यह प्रदेश में सर्वाधिक हस्ताक्षर वाला जिला है। जांजगीर-चांपा सबसे अधिक धान उत्पादक जिलों में भी शामिल है।
इसके बाद रायपुर जिले का नंबर है। रायपुर ग्रामीण जिले से एक लाख 15 हजार 843 और शहर से 10 हजार हस्ताक्षर मिले हैं। रायगढ़ के शहर और ग्रामीण जिलों को मिलाकर कांग्रेस एक लाख से अधिक हस्ताक्षर जुटाने में सफल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-congress-signatures-against-central-agricultural-laws-127911727.html
एक टिप्पणी भेजें