दीपावली पर बिजली गुल हुई, तो एक फोन कॉल पर कर्मचारी करेंगे ठीक; सुनवाई नहीं होने पर होगी कार्रवाई

दीपों के पर्व दीपावली पर रोशन बरकरार रहे, इसका इंतजाम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विद्युत वितरण कंपनी ने कर दिया है। पांच दिनों के इस पर्व पर बिजली गुल होती है तो लोग एक कॉल पर समस्या से निजात पा सकेंगे। इस दौरान अगर कर्मचारी नहीं सुनते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई भी होगी। इसके लिए अफसरों के नंबर भी कंपनी ने जारी किए हैं।

दरअसल, विद्युत वितरण कंपनी हर साल दीपावली के पर्व पर लोगों को यह सुविधा प्रदान करती है। इसके साथ ही आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए पहले ही मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाते हैं। इस बार भी अफसरों को भरोसा है कि कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके बाद भी बिजली सप्लाई को लेकर परेशानी होती है या खराबी आती है तो अधिकारी और कर्मचारियों को गुरुवार से तैनात कर दिया गया है।

इन अधिकारियों को इन नंबरों पर करें काल
बिजली कंपनी की ओर से अफसरों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि उपभोक्ता तत्काल सूचना दे सकें।

अफसर का नाम पद क्षेत्र मोबाइल नंबर
एनके राय कार्यपालन अभियंता 9425229175
अश्वनी कुमार टंडन सहायक अभियंता 9752619444
कार्यपालन अभियंता बिरकोना उपकेंद्र 8720024797
सीएल वर्मा सहायक अभियंता व्यापार विहार, भारतीय नगर व विनोबा नगर 9579122309
जीएल धर सहायक अभियंता नेहरू नगर 9424140193
अनुपम सरकार सहायक अभियंता नेहरू नगर 9827490567
एसके जायसवाल सहायक अभियंता सिरगिट्टी जोन 9926127434

कर्मचारियों और अफसरों को बिजली निर्बाध आपूर्ति की हिदायत
इन सबके बाद भी अचानक किसी तरह की तकनीकी खराबी आ भी जाती है तो उसे तत्काल ठीक किया जाएगा। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता सीधे अधिकारियों के अलावा मैदानी अमले के मोबाइल पर सूचना दे सकते हैं। अधिकारियों के निर्देश पर अमला मौके पर पहुंचकर बिजली सुधार करेगा। अगर कर्मचारी नहीं पहुंचे तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पर्व पर बिजली गुल होती है तो लोग एक कॉल पर समस्या से निजात पा सकेंगे। इसके लिए कंपनी की ओर से अफसरों के नंबर जारी किए गए हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/diwali-2020-in-chhattisgarh-bilaspur-electricity-distribution-company-employees-on-power-cut-problem-127911728.html

Post a Comment

और नया पुराने