बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार; महिला सहित 3 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को हुए सड़क हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार का टायर फटने के कारण हुआ। इसके चलते कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना हिर्री थाना क्षेत्र के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे की है।

जानकारी के मुताबिक, एक कार में महिला सहित 3 लोग राजनांदगांव की ओर जा रहे थे। अभी वे नेशनल हाईवे पर हरदी गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार का आगे के दोनों टायर फट गए। जिसके चलते कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा हुआ देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

टायर फटने से 180 डिग्री घूमकर बिलासपुर की ओर मुड़ी कार
जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अभी घायलों के नाम और पते नहीं मिल सके हैं। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि टायर फटने से 180 डिग्री घूमकर बिलासपुर की ओर मुड़ गई। त्यौहार का समय होने के कारण सड़क बिल्कुल खाली थी, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को हुए सड़क हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/high-speed-car-climbed-divider-due-to-tires-burst-in-chhattisgarh-bilaspur-3-injured-127917691.html

Post a Comment

और नया पुराने