त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई व्यस्त रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दुर्ग से राजेंद्र नगर पटना के बाद सिकंदराबाद से सीतामढ़ी के बीच ट्रेन चलेगी। एक फेरे के लिए सिकंदराबाद एवं सीतामढ़ी के बीच 07027 नंबर के साथ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा केवल एक दिशा की ओर चलेगी। सिकंदराबाद से 10 नवंबर को इस ट्रेन का परिचालन होगा। इस ट्रेन में 01 एसी टू टायर, 20 स्लीपर एवं 02 एसएलआर सहित कुल 23 कोच रहेंगे।
कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही ट्रेन में सफर की अनुमति होगी। समय-सारणी के मुताबिक मंगलवार को सिकंदराबाद से रात 8 बजे ट्रेन छूटकर काजीपेज, रामगुदम, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, गोंदिया होते हुए अगले दिन बुधवार को सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेगी। फिर यहां से बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राऊरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, मधुपुर, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुए गुरुवार को सुबह 6.45 बजे सीतामढ़ी पहुंच जाएगी। एक फेरे के लिए चलने वाली इस ट्रेन से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
दुर्ग एवं निजामुद्दीन के मध्य त्रि-साप्ताहिक
दुर्ग एवं निजामुद्दीन के बीच रेल यात्रियो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दुर्ग–निजामुद्दीन-दुर्ग त्रि- साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 07 नवम्बर से 14 नवंबर तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 02885 दुर्ग–निजामुद्दीन त्रि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक शनिवार, सोमवार व शुक्रवार को 07, 09 एवं 13 नवंबर को रवाना होगी। इसी प्रकार निजामुद्दीन से ट्रेन संख्या 02886 निजामुद्दीन-दुर्ग त्रि-साप्ताहिक ट्रेन निजामुद्दीन से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शनिवार को 08, 10, एवं 14 नवंबर को चलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/special-train-facilities-in-busy-routes-127894641.html
एक टिप्पणी भेजें