टाटीबंध चौक पर फिर से हादसा, पुलिसकर्मी की मौत

टाटीबंध चौक में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लगातार कई मौतों के बाद भी वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। शनिवार को यहां हुए हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल रामचंद्र साहू दुर्ग से अपनी बाइक पर रायपुर की ओर आ रहे थे। अचानक टाटीबंध चौक के पास ही एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी जेब से एक पहचान पत्र मिला जिसमें दुर्ग एसपी के हस्ताक्षर थे।

इसके बाद ही उन्हें पहचाना गया और उनके घरवालों को सूचना दी गई। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में आमानाका थाने में ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस हादसे के बाद से वहां के लोग बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि चौक की इंजीनियरिंग अभी तक नहीं बदली गई है। चौक पर जो काम हो रहा है वो भी सुरक्षा को ताक पर रखकर किया जा रहा है। इस वजह से यहां एक और हादसा हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/accident-at-tatibandh-chowk-again-policeman-dies-127894644.html

Post a Comment

और नया पुराने