गढ़पिछवाड़ी गांव में स्टाॅप डैम के गेट तक हो गए चोरी

शहर से सटे ग्राम गढ़पिछवाड़ी में 20 साल पहले सिंचाई तालाब बनाया गया था जिसका गहरीकरण नहीं होने से तालाब सूख जाता है। तालाब अनुपयोगी पड़ा है। इसके अलावा गांव में सिंचाई के उद्देश्य से 15 सालों पहले चेकडैम तथा स्टॉपडैम का भी निर्माण किया गया था। तकनीकी खामियों की वजह से सिंचाई के ये संसाधन भी अनुपयोगी पड़े हैं। स्टॉपडैम में तो लगे लोहे के गेट तक चोरी हो चुके हैं।
ग्राम गढ़पिछवाड़ी में 20 साल पहले 7 एकड़ में ग्राम पंचायत ने सिंचाई तालाब का निर्माण कराया था। तालाब में तकनीकी खामियों की वजह से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। तालाब जल्दी सूख जाता है। दो साल पहले तालाब गहरीकरण मनरेगा से कराया गया था लेकिन इसके बाद भी तालाब में पानी नहीं रूक रहा है। ग्राम सभा में किसान कई बार सिंचाई तालाब में तकनीकी खामियों को दूर करने मांग कर चुके हैं लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों को कहना है अभी भी तालाब में बहुत कम पानी है। गर्मी में साथ देना तो दूर, एक महीने बाद ही तालाब सूख जाएगा तथा मैदान जैसा नजर आने लगेगा। गांव के तालाब का ही नहीं अन्य सिंचाई संसाधनों का भी यही हाल है।
सिंचाई तालाब विकसीत किया जाएगा : गढ़पिदवाड़ी सरपंच गोविंद दर्रो ने कहा गांव में तीनों ही योजनाएं सालों पहले बनी थीं। तीनों में व्याप्त तकनीकी खामियों को दूर करने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम कराया जाएगा ताकि किसानों को पानी मिल सके।

चेकडैम में नाली नहीं बनाई, सिंचाई नहीं हो पाती
गांव में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय द्वारा 15 साल पहले चेकडैम बनाया गया था। इसमें नाली नहीं बनाई गई जिसके चलते इसका भी उपयोग सिंचाई के लिए नहीं हो पा रहा है। गांव में खेत से लगे नाला में स्टॉप डैम बनाया गया है। यह भी 15 वर्ष पहले बनाया गया था। बनने के एक साल बाद ही स्टाप डैम के गेट चोरी हो गए जिसके चलते यहां पानी रूक ही नहीं पाता। गांव के मनराखन जैन ने कहा कि सिंचाई तालाब के साथ चेकडैम और स्टापडैम का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। सिंचाई तालाब को विकसित करने कई बार मांग कर चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Stolen in the gate dam of Gadchichhwadi village


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kanker/news/stolen-in-the-gate-dam-of-gadchichhwadi-village-127940358.html

Post a Comment

और नया पुराने