बदहाल सड़कों को सुधारने की मांग लेकर भाजपाइयों ने किया पैदल मार्च

भाजपा कांकेर शहर मंडल द्वारा शहर की बदहाल व खस्ताहाल सड़क में जल्द से जल्द सुधार करने व अधूरे पड़े निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर कमल सदन से कलेक्टोरेट तक पैदल मार्च निकाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी दिलीप जायसवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी के साथ शहर के उपर नीचे रोड, मिनी बायपास की कंडम अवस्था व राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माणाधीन सीसी सड़़क को जल्द से जल्द से पूरा कर शहर वासियों को ट्रैफिक व धूल से मुक्त करने की मांग की। इसके पहले भी भाजपा मंडल द्वारा 23 सितंबर को भाजपा कलेक्टर को शहर को धूलमुक्त करने व खस्ताहाल सड़क को सुधारने ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी अब तक प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि शहर के ऊपर नीचे रोड व मिनी बाइपास में वाहनों के कारण उड़ने वाले धूल से आसपास रहने वाले नागरिक त्रस्त हो चुके हैं। मिनी बायपास की हालत और खराब है। सड़कों पर गड्‌ढे- ही गड्‌ढे हैं। वहीं सीसी सड़क का निर्माण भी रोक दिया गया है। इससे शहरवासियों के साथ दुकानदार भी परेशान है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से सड़कों की दयनीय हालत को जल्द से जल्द सुधारने की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP workers march on foot demanding improvement of bad roads


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kanker/news/bjp-workers-march-on-foot-demanding-improvement-of-bad-roads-127940361.html

Post a Comment

और नया पुराने