नशे में धुत में पुलिस जवान की मनमानी, आई लव यू कहते हुए घुस गया युवती के घर में और की बदसलूकी

रायपुर पुलिस के आला अफसरों ने त्योहारी माहौल को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए थे। मगर एक पुलिस जवान ने तमाम निर्देशों को ताक पर रखते हुए जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में वह एक युवती के घर में जा घुसा। आई लव यू कह कर युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ बदसलूकी की। घबराई युवती ने जवान को बाहर निकलने को कहा मगर वह नहीं माना और काफी देर तक हंगामा करता रहा।


मामला माना थाना इलाके के टेमरी का है। इस केस में आरोपी पुलिस जवान डागेश्वर रायपुर के पुलिस लाइन में पदस्थ है। वह माना इलाके के टेमरी गांव में रहता है। गांव की ही एक युवती से प्यार का इजहार करने के चक्कर में इसने उसके साथ बदसलूकी की। युवती ने बताया कि उसने कई बार पुलिस जवान को घर से निकल जाने को कहा। मगर उसके घर वालों के सामने ही उसे आई लव यू कह कर वो छेड़खानी करता रहा। युवती के परिजनों ने पुलिस जवान को बाहर निकाला और थाने पहुंचकर युवती ने शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल इस केस की छानबीन पुलिस कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिकायत करने वाली युवती की उम्र 24 साल है। युवती के परिजनों को डर है कि कहीं दोबारा पुलिसकर्मी उनकी बेटी के साथ कोई गलत व्यवहार ना करे, इसलिए उसकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/case-filed-against-policeman-in-mana-police-station-area-of-raipur-there-is-a-case-of-molestation-of-a-girl-127917848.html

Post a Comment

और नया पुराने