बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी हो गई है। लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार में नई सरकार के भविष्य पर सवाल उठाये हैं। सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिहार में एनडीए की जो सरकार बनी है, वो कब तक टिकेगी देखना होगा।
भूपेश बघेल ने कहा कि सुशील मोदी जैसे अनुभवी नेताओं को क्यूं हटाया गया। दो कम अनुभवी नेताओं को डिप्टी सीएम बना रहे हैं? आखिर माजरा क्या है? उन्होंने कहा, बिहार की नई सरकार सिर्फ बंगाल चुनाव तक टिक पाएगी। भूपेश बघेल बिहार चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें विधायक दल का नेता चुनने की भी जिम्मेदारी सौंपी थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार कांग्रेस विधायक दल चुनाव की रिपोर्ट लेकर ही दिल्ली गये हैं। आज वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वे अहमद पटेल से भी मुलाकात करने वाले हैं।
केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री पियूष गोयल से भी मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान राज्य की विभिन्न रुकी हुई परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chief-minister-of-chhattisgarh-said-bihar-government-will-survive-till-bengal-elections-best-wishes-to-nitish-127917846.html
एक टिप्पणी भेजें