छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर बसे गांव में देर रात छोटी सी बात पर जमकर हंगामा; दोस्तों के बीच हुए विवाद मारपीट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा पर बसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गांव वेंकट नगर में रविवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। दो दोस्तों के बीच जरा सी बात से शुरू हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और मामला दो समुदायों में बंट गया। जानकारी गांव में फैली तो लोगों ने वेंकट नगर चौकी का घेराव कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, जैतहरी में वेंकट नगर के झंडा चौक पर स्थानीय निवासी मजहर खान, अजहर खान, लवकुश केवट और एक अन्य का विवाद हो गया। चारों आपस में दोस्त हैं। बात इतनी बढ़ी कि तीनों ने मिलकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे विजय पांडे ने बीच बचाव का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। मारपीट और गाली देते हुए वहां से भाग निकले।

पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया
खबर गांव में फैली तो समुदाय विशेष के खिलाफ लोगों का आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने वेंकट नगर चौकी का घेराव कर लिया। वेंकट नगर काफी संवेदनशील क्षेत्र है। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा पर बसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गांव वेंकट नगर में रविवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/two-sides-fight-over-dispute-between-two-friends-in-chhattisgarh-gaurella-pendra-marwahi-district-127917903.html

Post a Comment

और नया पुराने