टांहकापार में महानदी महादेव घाट पर पुल की मांग

चारामा विकासखंड के ग्राम भोईगांव से टांहकापार महानदी के महादेव घाट में पुल निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को गत वर्ष नवंबर माह में ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई। ध्यानाकर्षण के लिए मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को गांव के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है।
चारामा विकासखंड के ग्राम भोईगांव से टांहकापार महानदी के महादेव घाट में पुल निर्माण की मांग 30 से 35 वर्षों से की जा रही है लेकिन मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। पुल के लिए संघर्ष करने महानदी सेतु निर्माण संघर्ष समिति बनाई गई है। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय भी तात्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मांग की गई थी। इसके बाद कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। प्रशासन के अलावा विधायक, सांसद को भी ज्ञापन सांैप चुके हैं। गत वर्ष 26 नवंबर को कई गांव के ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने राजधानी जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा था लेकिन सालभर बाद भी अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। ध्यानाकर्षण के लिए राजेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। महानदी में पुल नही होने की वजह से 12 ग्राम पंचायतों टांहकापार, कुर्रूभाठ, कोटेला, रानीडोंगरी, जेपरा, गितपहर, हल्बा, भानपुरी, बासनवाही, खरथा, गोलकुमड़ा, नवागांव, चिनौरी, झिपाटोला एवं अन्य आश्रित ग्राम के लोगों को नदी में आवागमन करने में दिक्कत होती है। बारिश के दौरान तो ग्रामीणों को अरौद, हाराडुला से ज्यादा लंबी दूरी करके आवागमन करना पड़ता है। ग्राम टांहकापार में महानदी के महादेव घाट पर प्राचीन शिव मंदिर है जहां 150 वर्षों से माघी पूर्णिमा के अवसर पर मेला लगता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for bridge over Mahanadi Mahadev Ghat in Tahankapar


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kanker/news/demand-for-bridge-over-mahanadi-mahadev-ghat-in-tahankapar-127940366.html

Post a Comment

और नया पुराने