भाजपा अपने नए पदाधिकारियों को देश के इतिहास-भूगोल के साथ पार्टी की रीति-नीति से लेकर सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में बताएगी। इसके लिए 6 नवंबर से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है। इसमें पहले मास्टर ट्रेनर बनाए जाएंगे, फिर वे मंडल स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री पवन साय, रामप्रताप सिंह आदि मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र में देश के साथ भाजपा के इतिहास, जनसंघ के इतिहास, पंचनिष्ठा, 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए बदलाव के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के बारे में बताना है, जिससे वे भावनात्मक रूप से जुड़ सकें और बाकी लोगों को भी जोड़ सकें, जिससे एक बेहतर समाज के निर्माण में वे अपनी भूमिका निभा सकें।
नवीन ने सम्हाला अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने पदभार ग्रहण किया। इस मौक़े पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विस अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. भूषण जांगड़े, महापौर चंद्रकांता माण्डेय, चंद्रशेखर साहू, मोतीलाल साहू, पवन साय, रामप्रताप सिंह, देवजी पटेल, संजय ढीढी, अतीश सोनकर, अशोक बजाज सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/bjp-will-teach-its-new-office-bearers-geography-of-india-127887908.html
एक टिप्पणी भेजें