अब शादियों के लिए गाइडलाइन का इंतजार

25 नवम्बर को देवउठनी एकादशी से फिर से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। कोरोना के मामलों की एक बार फिर रफ्तार बढ़ रही है। इस रफ्तार के बीच भी शादियां होंगी। मार्च के बाद तय हुईं जितनी भी शादियां कोरोना के कारण कैंसिल हुईं थीं अब 25 नवम्बर से शुभ मुहूर्त पर हो रही हैं। फरवरी के बाद एक लंबा गैप होने के कारण इस बार शादियां काफी हो रही हैं।
अनलॉक होते ही शादी कार्यक्रम की नई गाइडलाइन व शर्तें तय हुईँ थीं। लेकिन जुलाई के बाद सीजन खत्म होते ही 4 महीनों का लंबा गैप हो गया और अब जब शादियों का सीजन शुरू होने की बारी आई तो लोग नियमों को भी भूलकर बेपरवाह हो रहे हैं तो कहीं असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी प्रशासन ने भी शादियों के लिए कोरोना गाइडलाइन नए सिरे से आदेश जारी कर लोगों को अब तक आगाह नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है शादी में शामिल होने वाली लोगों की संख्या आदि की जानकारी एक बार फिर प्रशासन को जारी करनी चाहिए।

शादियों के मुकाबले आवेदन कम
ज़िले में इस सीजन गांव से लेकर शहर तक 50 से ज़्यादा शादियां होंगी। अकेले गीदम और दंतेवाड़ा शहर में ही 25 से ज़्यादा शादियां हैं। लेकिन इसके मुकाबले अनुमति के लिए आवेदन अभी बेहद कम ही मिले हैं। गीदम तहसीलदार प्रीति दुर्गम व दंतेवाड़ा तहसीलदार यशोदा केतारप ने बताया कि शादी कार्यक्रम की अनुमति के लिए अभी कम ही आवेदन मिले हैं।

जानिए कब तक हैं शादियों के शुभमुहूर्त
पंडित जेसी शर्मा ने बताया कि इस साल 7 दिनों तक शादियों के अच्छे मुहूर्त हैं। 25, 30 नवम्बर को, इसके बाद 1, 7, 8, 9 व 11 दिसम्बर को शादियों का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद अगले साल 2021 को शादियों का सीजन शुरू होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now waiting for the guidelines for weddings


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/dantewada/news/now-waiting-for-the-guidelines-for-weddings-127940344.html

Post a Comment

और नया पुराने