ग्राम छमतापुर से ओडिशा को जोड़ने वाले पुल का विधायक ने किया लोकार्पण

ग्राम छमतापुर से ओडिशा को जोड़ने वाले पुल का लोकार्पण सोमवार को छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व स्थानीय विधायक मोहन मरकाम ने किया। जिसकी लागत 229 लाख है। इस पुल के बनने से छमतापुर व इसके आसपास के कई गावों के ग्रामीणों को अब ओडिशा जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। ग्रामीणो की मांग पूर्ण हो जाने पर उन्होंने विधायक का आभार माना।
साथ ही विधायक मरकाम ने ग्राम छिनारी, काटागांव, बबई और गिरोला में नए लैपंस का उद्घाटन किया। इन गांवों में लैंपस के खुल जाने से अब ग्रामीणों को राशन के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इसके बाद वे ग्राम लुभा पहुंचे जहां ग्रामीणजनों ने उनका पारम्परिक रूप से गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। जहां उन्होंने धान खरीदी केंद्र का भी शुभारंभ किया। इस धान खरीदी केंद्र के प्रारंभ होने से आसपास के किसानों को अपना धान बेचने रांधना या माकड़ी तक नहीं जाना पड़ेगा। जिससे उनका समय तो बचेगा ही, उसके साथ-साथ उन्हें परिवहन में भी आर्थिक बचत होगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल, रमिला मरकाम, जनपद अध्यक्ष मोतीबाई नेताम, उपाध्यक्ष गौतम साहू, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कश्यप, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पोयाम, चन्दर बघेल सहित कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MLA inaugurated the bridge connecting village Chhamtapur to Odisha


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kondagaon/news/mla-inaugurated-the-bridge-connecting-village-chhamtapur-to-odisha-127940347.html

Post a Comment

और नया पुराने