रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय ने डॉ. विवेक चौधरी को परीक्षा प्रभारी के पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सिफारिश पर हुई है। जवाहरलाल नेहरु स्मृति मेडिकल कॉलेज की एक पीजी छात्रा ने डॉ. चौधरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी।
शिकायत की सुनवाई के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने डॉ. चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक रहे डॉ. चौधरी को कई जिम्मेदारियों से हटा दिया गया, लेकिन आयुष विश्वविद्यालय में वे परीक्षा प्रभारी बने हुए थे।
छात्रा का आरोप था, परीक्षा प्रभारी रहते हुए डॉ. चौधरी ने उसकी परीक्षा में व्यवधान डलवाया था। आयोग का कहना था, डॉ. चौधरी के परीक्षा प्रभारी रहने से छात्रा के प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। इसे लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने एक पत्र भी लिखा था।
दूसरे प्रदेशों से आएंगे पर्यवेक्षक
स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके चंद्राकर ने सोमवार शाम फोन कर महिला आयोग की अध्यक्ष को कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया, इस बार परीक्षा के सभी पर्यवेक्षक प्रदेश के बाहर के विश्वविद्यालयों से बुलाए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/ayush-university-removes-dr-vivek-chaudhary-from-exam-responsibilities-127874634.html
एक टिप्पणी भेजें