कोविड अस्पताल की खिड़की तोड़ भागा लूट का आराेपी, डेढ़ घंटे में रत्नाबांधा से गिरफ्तार

5 दिन पहले लूट के आराेप में गिरफ्तार आराेपी काेराेना पाॅजिटिव मिला था। इसे काेराेना अस्पताल बठेना में भर्ती किया गया है। रविवार सुबह आरोपी सोनू उर्फ नोहर अस्पताल की खिड़की तोड़कर भाग गया। यह खबर सुनकर पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे रत्नाबांधा से गिरफ्तार कर लिया गया। 23 नवंबर की रात रत्नाबांधा पीजी कॉलेज रोड पर अटल चौक के पास सोरम निवासी तुलाराम निषाद से लूट हुई थी।

इस लूट के आराेप में अटल आवास निवासी आरोपी सोनू उर्फ नोहर (20) पिता परस यादव व हुमन उर्फ राधे (25) पिता लवकुमार ध्रुव को पुलिस ने 24 नवंबर को गिरफ्तार किया। कोरोना टेस्ट कराया तो सोनू उर्फ नोहर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। रविवार को सुबह 11 बजे खिड़की तोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही जेलर एक कुजूर, डीएसपी अरुण जोशी, एसआई रमेश साहू सहित अन्य पुलिस अफसर मौके पर आए।

ऐसे की गई फरार आरोपी की गिरफ्तारी

डीएसपी अरूण जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही शहर के चारों तरफ पुलिस पार्टियां भेजी गई। कोतवाली पेट्रोलिंग को रत्नाबांधा में नोहर यादव को देखने की सूचना मिली। जांच-पड़ताल शुरू हुई तो मुजगहन नहर के पास नोहर भागते दिखा। पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फरार आराेपी काे गिरफ्तार कर वापस कोविड अस्पताल लाया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/dhamtari/news/robbed-of-window-of-kovid-hospital-robbery-robbery-arrested-from-ratnabandha-in-one-and-a-half-hours-127963635.html

Post a Comment

और नया पुराने