रात का पारा बढ़कर 14.4 डिग्री पहुंचा, दो जनवरी तक ऐसे ही बढ़ने की संभावना

रात का पारा बढ़कर 14.4 डिग्री पहुंच गया है। यह 24 घंटे में करीब एक डिग्री बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 2 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में ऐसे ही वृद्धि होने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। बुधवार को सुबह आसमान पर बादल नजर आए और इसकी वजह से कम ठंड महसूस हुई। थोड़ी धूप निकलने के बाद तो वातावरण में मौजूद ठंडक गायब हो गई। दोपहर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जो कि एक दिन पहले की तुलना में कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ था। एचपी चंद्रा ने बताया कि इन दिनों दक्षिण पूर्व से हवा आ रही है जिसके कारण लगातार न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। यह वृद्धि 2 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/nights-mercury-rose-to-144-degrees-likely-to-increase-by-january-2-128071775.html

Post a Comment

और नया पुराने