पुराने होने के बाद भी नए बोरों से खरीदी कलेक्टर ने प्रभारी को हटाने दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बुधवार को बिल्हा ब्लॉक के सेवा सहकारी समिति सेलर के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने उपार्जन केन्द्र प्रभारी नारायण कश्यप को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। कलेक्टर डॉ. मित्तर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि किसानों से खरीदे गए धान के बोरों की उचित तरीके से नहीं रखा गया है। केन्द्र प्रभारी 9000 पुराने बोरे होने के बावजूद नए बोरे से खरीदी कर रहे थे। इसका संतोषजनक जवाब भी प्रभारी ने नहीं दिया। कलेक्टर ने इस खरीदी केन्द्र के प्रभारी अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक और मार्कफेड के स्टाफ को 24 घंटे के भीतर व्यवस्था नहीं सुधारने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। केन्द्र में 768 किसान पंजीकृत हैं और अब तक 571 किसानों से 20 हजार 528 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/after-getting-old-collector-bought-new-sacks-instructed-to-remove-charge-128071776.html

Post a Comment

और नया पुराने