एक बार फिर जिले में 234 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कटघोरा उप जेल में पदस्थ 10 कर्मचारी भी पॉजिटिव शामिल हैं। बंदियों के बाद अब जेल कर्मियों में संक्रमण फैलने लगा है। सबसे अधिक 16 मरीज बालकोनगर के हैं। कटघोरा से 8 और हुंकरा से 9, एनसीएच काॅलोनी से 5, दीपका काॅलोनी से 6, प्रगतिनगर काॅलोनी से 5, शांतिनगर दीपका से 6, सीएसईबी काॅलोनी कोरबा से 8, निहारिका और आरएसएस नगर से 7-7, ढोढ़ीपारा और आरपी नगर से 6-6, रिस्दी से 5, करतला के चोरभट्टी से 5, कोसाबाड़ी से 4, रेलवे काॅलोनी व पाली के रेकी गांव से 4, माचाडोली पीएचसी, पुलिस लाइन व पावर ग्रिड समेत अन्य क्षेत्रों से भी कोरोना मरीज मिले हैं।
जेल में अब तक 122 बंदी संक्रमित मिले
बीएमओ कटघोरा डॉ. रुद्रपाल सिंह कंवर ने बताया उपजेल कटघोरा में अब तक 112 बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। क्वारेंटाइन में रखे गए अन्य बंदियों की मंगलवार को आरटीपीसीआर टेस्ट किया। इसमें 1 बंदी संक्रमित मिला। दूसरी ओर जेल में होम आईसोलेशन में रह रहे एक संक्रमित मरीज के रिहा होने पर उसे सीपेट स्थित कोविड केयर सेंटर भेज दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जांच में 10 जेल कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/korba/news/234-new-corona-positive-in-the-district-including-10-prison-personnel-of-katghora-127970848.html
एक टिप्पणी भेजें