शहर से भागा निगरानी गुंडा चिना पांडेय ने एयरगन से रिश्तेदार पर चलाई गोली

सिटी कोतवाली अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी चिना पाण्डेय पुलिस के रिकार्ड में निगरानी गुंडा है। बांकीमोंगरा गोली कांड में जांच-पड़ताल के दौरान उसकी संलिप्तता का पता चला था।
पुलिस उसे गिरफ्तार करती वह 4 माह पहले भाग गया। इन दिनों वह गरियाबंद जिले के पांडूका थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरमरा में रिश्तेदार (जीजा) के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था, जहां सोमवार को उसके रिश्तेदार परिवार से लड़के का बारात निकल रही था। इस दौरान चिना के साथ रिश्तेदार का विवाद हो गया। तब उसने अपने पास रखे एयरगन से रिश्तेदार के सीने पर गोली मार दी। वारदात से मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान चिना भाग निकला। वारदात में गंभीर रूप से घायल रिश्तेदार को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। पांडूका थाना में आरोपी चिना के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।

लगातार खोजबीन, जिले से बाहर छिप रहा
सिटी कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया चिना निगरानी गुंडा-बदमाश है, जो एक मामले में वांछित होने के बाद 4 माह से फरार है। जिला पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही है। वह जिले से बाहर दूसरे जिलों में छिपता फिर रहा है।

चिना ने किया एयरगन से हमला, केस दर्ज
गरियाबंद एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया शादी कार्यक्रम मेंे दो रिश्तेदारों के बीच रंजिश के कारण घटना होना बताया जा रहा है। कोरबा के चिना ने एयरगन से हमला कर भाग गया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए खोजबीन कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/korba/news/surveillance-goon-china-pandey-shot-at-relative-with-airgun-127970846.html

Post a Comment

और नया पुराने