ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर

हरदीबाजार के बजरंग चौक गुड्डा ढाबा मोड़ के पास रविवार की दोपहर 3 बजे तेजरफ्तारी ट्रेलर सीजी-12-सी-3114 ने सामने जा रहा बाइक सीजी-12-एआर-6650 को ठोकर मार दिया। बाइक में कोरबी हाई स्कूल का शिक्षक सुरेंद्र राठौर (47) अपने पिता मनहरण राठौर (65) को बैठाकर जा रहा था। ट्रेलर की टक्कर से वे दोनों बाइक से सड़क पर गिरे। मनहरण राठौर के ऊपर ट्रेलर के सामने का चक्का चढ़ गया। लोगों ने ट्रेलर के चक्के को जेक के सहारे ऊपर उठाकर उनको बाहर निकाला। घटना में दोनों की हालत गंभीर देखकर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। दूसरी ओर घटना के बाद घायलों के परिजन समेत जनपद सदस्य प्रभा तंवर, अनिल टंडन, विधायक प्रतिनिधि रमेश अहिर, सरपंच प्रतिनिधि राकेश राज, यूथ कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष हरसेन महंत, ईशाक खान, चंद्रिका प्रजापति, शरद गुप्ता द्वारा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसकी सूचना पर नायब तहसीलदार प्रांजल मिश्रा, हरदीबाजार चौकी प्रभारी रमेश पांडेय स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे। जहां लोगों को समझाइश देकर शांत कराया गया। साथ ही परिजन को प्रर्याप्त सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।

सड़क पर मोड़ व गड्‌ढे के कारण हुआ हादसा
घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजू विश्वकर्मा व राकेश शुक्ला ने बताया कि पिता-पुत्र बाइक में सवार होकर दीपका की ओर जा रहे थे। बजरंग चौक के पास सड़क पर गड्‌ढा और मोड़ के कारण बाइक की रफ्तार कम हुई जिससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ठोकर मार दी। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/korba/news/trailer-hit-bike-father-son-serious-128035372.html

Post a Comment

और नया पुराने