युवक घर में बातें कर रहा था, पड़ोसी को लगा उसकी बुराई कर रहे हैं, जमीन में पटक कर लात-घूंसों से पीटा

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पड़ोसी ने शुक्रवार देर रात एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक अपने घर में रिश्तेदारों से बात कर रहा था। पड़ोसी को संदेह हुआ कि युवक उसकी बुराई कर रहा है। इस दौरान बीच बचाव कर उसकी पत्नी और साले ने युवक को बचाया। युवक ने अगले दिन सुबह नंदनी थाने में मामला दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मोहरेंगा निवासी हिसउ यादव मजदूरी करता है। शुक्रवार को गांव में मंडई हुआ था और उसके रिश्तेदार आए हुए थे। रात करीब 9.30 बजे सभी लोग घर के आंगन में बैठकर बातें कर रहे थे। उसी समय पड़ोस में रहने वाला हिसेलाल आ गया। आरोप है कि उसने आते ही गालियां देना शुरू कर दिया।

हिसेलाल ने कहा कि तुम लोग यहां बैठकर मेरी बुराई कर रहे हो। आरोप है कि हिसेलाल ने जान से मारने की धमकी दी और हिसउ यादव को धक्का मारकर जमीन में गिरा दिया। इसके बाद लात घूंसों से पीटा। युवक के मुंह, होंठ, आंख के नीचे चोट आई है। इस दौरान उसकी पत्नी निर्मला और साला सुखीराम ने बीच बचाव कर उसको बचाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के भिलाई में पड़ोसी ने गलतफहमी के चलते एक युवक की पिटाई कर दी। पड़ोसी को लगा कि युवक अपने रिश्तदारों से उसकी बुराई कर रहा है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/neighbour-beat-up-young-man-over-misunderstanding-in-chhattisgarh-bhilai-128053848.html

Post a Comment

और नया पुराने