छत्तीसगढ़ी फिल्मों के एक्टर पर पत्नी ने लगाया अप्राकृतिक शारीरिक शोषण करने का आरोप

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर एक्टर संजय बतरा की पत्नी ने उनपर कई आरोप लगाए हैं। कबीर नगर थाने पहुंचकर महिला ने दावा किया है कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का बयान लिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक्टर से भी इस मामले में जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

एक साल पहले हुई थी शादी
महिला का दावा है कि साल 2019 में रायपुर के आर्य समाज मंदिर में एक्टर ने उससे शादी की। इसके बाद दोनों को आर्य समाज में शादी करने के बाद दोनों मुम्बई में रहने लगे। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जब इस मामले की शिकायत महिला थाने से की गई तो शिकायत वापस लेने का दबाव भी बनाया गया।


ब्लैकमेलिंग रैकेट से जुड़ी है महिला
एक्टर संजय बतरा से इस मामले के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस मामले में महिला अकेली नहीं है। उसके साथ कुछ कारोबारी, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल हैं। मुझे इस संगठित गिरोह के जाल में फंसाया जा रहा है। इनके साथ महिला मुझे ब्लैकमेल कर प्रॉपर्टी और रुपए हड़पना चाहती हैं। मैं लाखों रुपए महिला को मदद के नाम पर दे चुका हूं। और रुपए देने से इंकार किया तो महिला मुझे धमकाने लगी और अब झूठे आरोप लगा दिए। मैं इस मामले को लेकर सभी जानकारियां पुलिस से साझा करूंगा। मुझे विश्वास है कि सच की जीत होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस मामले में शहर के कुछ हाईप्रोफाइल लोग भी जुड़े हैं, पत्नी की तरफ से आरोप झेल रहे एक्टर की तरफ से भी जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/chhattisgarh-film-actor-sanjay-batra-accused-by-wife-unnatural-sex-128053850.html

Post a Comment

और नया पुराने