दरवाजा खटखटाकर भाग रहे थे युवक, परेशान होकर महिला पुलिस के पास पहुंची तो बदमाश ने तोड़ दी घर की दीवार

बिलासपुर की एक महिला के साथ उसके क्षेत्र के युवकों ने नाम सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उसका घर भी तोड़ दिया। महिला का कसूर सिर्फ इतना की वो युवकों की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंच गई। महिला को डराने और शिकायत वापस लेने के दबाव बनाने के लिए इसके मकान की दीवार और दरवाजे तोड़ दिए गए। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह है मामला
जरहाभाठा की रहने वाली महिला एमन कोसले ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। इतने में हमारे घर का दरवाजा किसी ने बहुत जोर से खटखटाया। जब महिला देखने के लिए गई तो वहां कोई नहीं था। कुछ देर बाद फिर ऐसा ही हुआ। महिला ने देखा कि पास में ही कुछ लड़के अलाव जलाकर बैठे थे। महिला ने उनसे पूछा कि कौन ये हरकत कर रहा है। तब लड़कों ने कुछ नहीं कहा। रविवार की सुबह महिला पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची ।

इतने में महिला के घर पर इसी इलाके में रहने वाला गोला टंडन आ पहुंचा। गोला चीख-चीखकर कहने लगा कि मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई। उसने महिला को गालियां दी और दरवाजे पर लातें बरसाने लगा। पीट-पीटकर गोला ने महिला के घर का दरवाजा तोड़ दिया और दीवार भी। दीवार का मलबा गिरने से महिला की बच्ची पूजा घायल हो गई। यह देख गोला वहां से भाग गया, जिसे अब पुलिस तलाश रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस केस में पुलिस क्षेत्र के युवकों से भी पूछताछ कर रही है। विवाद की वजह से महिला की बच्ची के पैर में चोट आई है। सिंबॉलिक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/case-of-civil-lines-police-station-of-bilaspur-the-door-and-wall-of-the-womans-house-were-broken-128057509.html

Post a Comment

और नया पुराने