बेटे पर गुस्से में बड़बड़ा रही थी मां, पास खड़े युवक को लगा उसे दे रही है गाली, महिला को पटक दिया जमीन पर

एक महिला अपने गुस्से की वजह से मारपीट की घटना की शिकार हो गई। गलतफहमी में इसे एक युवक ने बुरी तरह से पीट दिया और घायल कर दिया। महिला का इलाज कराया गया और बाद में युवक पर भी केस दर्ज किया गया। यह घटना बिलासपुर शहर के मिनी बस्ती इलाके में हुई। सिविल लाइंस पुलिस ने इस घटना में घायल महिला ने शिकायत की है।

बेटे से विवाद के चक्कर में गड़बड़ाया मामला
खेलन बाई नाम की महिला ने बताया कि शाम के वक्त उसका उसके बेटे के साथ विवाद हो गया। उसका बेटे सूरज मनहर पैसे मांग रहा था। महिला ने अपने पास कुछ रुपए जरुरी सामान लाने के लिए रखे थे। इसलिए उसने बेटे को रुपए देने से इंकार कर दिया। महिला की बातें से सुनकर उसका बेटा गुस्से में आ गया। दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। युवक ने मां के पास से 600 रुपए छीन लिए और भाग गया।

ऐसे में बेटे के पीछे-पीछे खेलन बाई भी गई । महिला गुस्से में कुछ बड़बड़ा रही थी। रास्ते में खड़े संजय बांधे नाम के युवक को लगा कि महिला उसे गालियां दे रही है। उसने महिला का रास्ता रोका और विवाद शुरू कर दिया। बेटे की वजह से पहले से ही परेशान महिला ने संजय बांधे को बताया मगर वो नहीं माना और महिला को गिराकर उसका सिर जमीन पर पटक दिया। महिला के सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है। महिला के पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और मामला थाने में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों का बयान ले रही है और मुहल्ले के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सिंबॉलिक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/case-of-civil-lines-police-station-of-bilaspur-the-woman-was-beaten-by-the-young-man-mini-settlement-128057520.html

Post a Comment

और नया पुराने