चंद्रपुरथाना क्षेत्र के ग्राम बरहागुड़ा के एक कुएं में शुक्रवार की शाम एक महिला की लाश तैरती मिली। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के शरीर में केवल ब्लाउज व पेटीकोट है, साड़ी नहीं है। इससे हत्या कर शव को कुआं में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
डभरा एसडीओपी बीएस खूंटिया के अनुसार चंद्रपुर-रायगढ़ रोड में जहां पहले आरटीओ का बैरियर लगता था। उस स्थान पर अशोक ठाकुर का ईंट भट्ठा है। वहां पर पुराना कुंआ भी है, जिसके पानी का उपयोग नहीं होने के कारण उसमें हरी शैवाल बन गई है।
शुक्रवार की शाम को बदबू आने से वहां काम करने वाले मजदूरों के बच्चों ने अपने घरवालों को जानकारी दी। कुंआ में देखने पर एक महिला औंधे मुंह पड़ी थी। मजदूरों ने इसकी सूचना ईंट भट्ठा मालिक को दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कुंआ से निकाला गया। महिला के शरीर में साड़ी नहीं थी। केवल ब्लाउज और पेटीकोट थी। पुलिस ने आसपास के थाना में लापता महिलाओं की भी जानकारी ली। लेकिन कहीं से महिला के लापता होने की रिपोर्ट नहीं मिली। फिलहाल हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पीएम शनिवार को होगा।
गोदना से हो सकती है मृतका की पहचान
महिला के बाजुओं में गोदना से एचएच लिखा हुआ है। उसके नीचे गोदना से ही बाजूबंद भी बना हुआ है। इसी आधार पर पुलिस आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/womans-body-found-in-well-petticoat-and-blouse-in-body-fear-of-murder-128028293.html
एक टिप्पणी भेजें